
x
Haryana हरियाणा: हरियाणा की तीन बेटियों का भारतीय महिला कबड्डी टीम में चयन हुआ है। चरखी दादरी जिले के गांव काकड़ौली हट्टी निवासी रितु श्योराण, जींद जिले के हथवाला निवासी पूजा काजला और सोनीपत जिले के रिढाणा निवासी पूजा नरवाल ईरान में आयोजित एशियन चैंपियनशिप में अपना दमखम दिखाएंगी। हरियाणा एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने तीनों खिलाड़ियों के चयन पर खुशी जताई है।
ये खिलाड़ी ईरान के तेहरान में 9 से 14 मार्च तक आयोजित होने वाली छठी एशियन चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर हरियाणा का दमखम दिखाएंगी। चरखी दादरी जिले के गांव काकड़ौली हट्टी निवासी रितु श्योराण किसान परिवार से संबंध रखती हैं। वे इससे पहले कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं। हरियाणा एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन के चेयरमैन कुलदीप दलाल ने बताया कि रितु श्योराण सीआईएसएफ में कार्यरत हैं और फिलहाल पानीपत में कार्यरत हैं। सोनीपत जिले की रहने वाली पूजा नरवाल भारतीय रेलवे में कार्यरत हैं।
TagsHaryanaभारतीयकबड्डी टीमतीनबेटियांचैंपियनशिपदमHaryanaIndianKabaddi teamthreedaughterschampionshipstrengthजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





