
x
Haryana: अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी देर रात एक अज्ञात फोन कॉल के जरिए दी गई, जिससे स्टेशन पर सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं।सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी की टीमों ने स्टेशन पर व्यापक चेकिंग अभियान चलाया।
प्लेटफॉर्म, पार्किंग क्षेत्र, ट्रेनों और यात्रियों के सामान की बारीकी से तलाशी ली गई। डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते को भी मौके पर बुलाया गया, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।पुलिस के अनुसार, धमकी देने वाले कॉल की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीमें फोन करने वाले आरोपी की तलाश में जुटी हुई हैं। स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है।
TagsHaryanaकैंट रेलवे स्टेशनधमकीहड़कंपHaryanaCantt railway stationthreatpanic जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





