
x
Haryana हरियाणा: कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के डिब्बे में पानीपत की महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले की जांच कर रही एसआईटी को एक और सफलता मिली है। रविवार शाम एसआईटी ने तीसरे आरोपी सोनीपत निवासी गुलाब सिंह को गिरफ्तार कर लिया। गुलाब सिंह का नाम पहले गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों भजनलाल और शिवम से पूछताछ के बाद सामने आया था। पुलिस आज तीनों को कोर्ट में पेश करेगी। अन्य आरोपियों तक पहुंचने के लिए गुलाब सिंह सबसे अहम कड़ी है। आज उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। वहीं, पुलिस अन्य आरोपियों की पहचान में जुट गई है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पानीपत के किला थाना क्षेत्र की एक महिला के साथ 24 जून की रात कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन के डिब्बे में सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। मामले की जांच के लिए एसआईटी को लगाया गया था। गुलाब सिंह की तलाश के लिए आठ टीमें कुरुक्षेत्र, अंबाला, पानीपत, सोनीपत और दिल्ली भेजी गई थीं। एसआईटी ने रविवार शाम गुलाब सिंह को गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती पूछताछ में गुलाब सिंह ने दुष्कर्म करने की बात स्वीकार की है। इसके बाद अब एसआईटी अन्य आरोपियों की पहचान में जुट गई है।
शुक्रवार को एसआईटी ने दो आरोपियों भजनलाल और शिवम को गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया था। सोमवार को उनकी रिमांड अवधि भी समाप्त हो रही है। सोमवार को गुलाब सिंह और पहले से रिमांड पर चल रहे दोनों आरोपियों को एक साथ अदालत में पेश किया जाएगा। जहाँ से गुलाब सिंह को रिमांड पर लेने का प्रयास किया जाएगा। महिला से सामूहिक बलात्कार के मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
TagsHaryanaमहिलाबलात्कारआरोपीगिरफ्तारHaryanawomanrapeaccusedarrested जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





