हरियाणा

Haryana : शिवलिंग पर चढ़ी 3 किलो से ज्यादा चांदी चुरा ले गए चोर

Sarita
4 May 2025 8:35 AM IST
Haryana : शिवलिंग पर चढ़ी 3 किलो से ज्यादा चांदी चुरा ले गए चोर
x
Haryana हरियाणा: फरीदाबाद जिले में चोरों ने मंदिर को भी नहीं बख्शा, चोरों ने मंदिर में शिवलिंग की जलहरी पर चढ़ाई गई 3 किलो चांदी चोरी कर ली।मंदिर कमेटी ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। शिकायत के बाद पुलिस ने मंदिर परिसर में आकर मौका मुआयना किया और आगे की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना गांव अजरुंडा के प्राचीन शिव मंदिर की है जहां चोरों ने प्राचीन शिवलिंग की जलहरी पर 3 किलो चांदी की परत चढ़ाई थी। शिव मंदिर के गेट के ताले तोड़कर शिवलिंग की जलहरी पर चढ़ाई गई चांदी चोरी कर ली।यह घटना बीती रात करीब डेढ़ से दो बजे की बताई जा रही है। चोरों ने पूरा शिवलिंग ही उखाड़ दिया और मंदिर में एक कोने में जाकर उसे तोड़ने लगे।
मंदिर में रहने वाले महाराज राघव आचार्य को कुछ आवाज सुनाई दी। किसी के आने की भनक लगते ही चोर शिवलिंग की जलाहारी को मौके पर ही छोड़कर चांदी लेकर फरार हो गए। सुबह मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मंदिर पहुंचकर मौका मुआयना किया और आगे की जांच शुरू कर दी है।
Next Story