हरियाणा

Haryana: खेतों में चोरों ने दी वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

Sarita
16 Feb 2025 10:03 AM IST
Haryana:  खेतों में चोरों ने दी वारदात,  पुलिस ने शुरू की जांच
x
Haryana हरियाणा: जींद के गांव पोन्करखेड़ी के किसानों ने खेतों से बिजली की तारें व अन्य सामान चोरी करने वाले दो युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर आठ किसानों के खेतों से बिजली की तारें व अन्य सामान चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस आरोपियों से उनके फरार साथियों व चोरी की वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है। गांव पोन्करखेड़ी निवासी सुरेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने खेत में सिंचाई करने गया था। जब उसने सबमर्सिबल मोटर चालू करने का प्रयास किया तो वह नहीं चली।
जब उसने देखा तो खेत से बिजली की तार सहित हैरो उपकरण गायब था। उसके पड़ोसी रामपाल के खेत में बने कमरे के पास बाइक सवार तीन युवक खड़े थे। उन्होंने कटी हुई तारें एक बोरे में भर रखी थीं। उन्हें देखकर आरोपी भाग गए। इसी तरह उसके पड़ोसी किसान रामपाल, सुनील, बलदेवा, राकेश, बारू, संदीप के खेतों से भी बिजली की तार गायब थी। किसानों ने इस पर नजर रखनी शुरू कर दी। दोपहर को दो युवक कटे हुए तारों का बंडल लेने के लिए खेतों में आए, जिन्हें किसानों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए दोनों युवकों की पहचान गांव रामराये निवासी भूपेंद्र व रवि के रूप में हुई।
दोनों आरोपियों ने रात के समय खेतों से बिजली के तार व अन्य सामान चोरी करने वाले अन्य साथियों के नाम भी बताए। सदर थाना पुलिस ने सुरेश की शिकायत पर पकड़े गए भूपेंद्र व रवि व अन्य के खिलाफ चोरी सहित विभिन्न भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Next Story