हरियाणा

Haryana : द्वारका एक्सप्रेसवे पर ये अंडरपास 29 मई तक रहेंगे बंद, जानिए वजह

Sarita
23 May 2025 8:50 AM IST
Haryana : द्वारका एक्सप्रेसवे पर ये अंडरपास 29 मई तक रहेंगे बंद, जानिए वजह
x

Haryana हरियाणा: द्वारका एक्सप्रेसवे पर सफर करने वालों के लिए यह खबर महत्वपूर्ण है। द्वारका एक्सप्रेसवे का निर्माण कर रही एलएंडटी कंपनी की ओर से मरम्मत कार्य के लिए गुड़गांव में अंडरपास को बंद कर दिया गया है। ऐसे में वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना पड़ेगा। गुड़गांव ट्रैफिक पुलिस ने इस संबंध में एडवाइजरी भी जारी की है। यह कार्य 29 मई तक पूरा किया जाना है। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस ने 29 मई तक ट्रैफिक रूट भी डायवर्ट कर दिया है। हाल ही में सेक्टर-9 से 102 की ओर जाने वाले अंडरपास को शुरू किया गया था, लेकिन इसमें कुछ जरूरी मरम्मत कार्य किया जा रहा है।

अधिकारियों के अनुसार सुरक्षा की दृष्टि से यह कार्य किया जाना जरूरी है। ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी एडवाइजरी के तहत सेक्टर-9 से सेक्टर-102 की ओर जाने वाले अंडरपास को 22 मई से ही बंद कर दिया गया है। इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही 25 मई की शाम तक बंद रहेगी। इसके बाद 25 मई की शाम छह बजे से सेक्टर-102 से सेक्टर-9 की ओर जाने वाले वाहनों के लिए यह मार्ग बंद कर दिया जाएगा। 29 मई की शाम पांच बजे तक इस ओर मरम्मत कार्य पूरा करने का लक्ष्य है। यह कार्य पूरा होते ही वाहनों का आवागमन पहले की तरह सुचारू हो जाएगा। ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर इस मार्ग पर यात्रा करने वाले लोगों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने को कहा है, ताकि ट्रैफिक जाम से बचा जा सके।

Next Story