
x
Haryana हरियाणा: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने घोषणा की है कि अब राज्य में फसल बीज के बैगों पर "बार कोड टैग" लगाए जाएंगे। इस बार कोड को स्कैन करके बीज के निर्माता, वजन, किस्म और प्रमाणीकरण जैसी विस्तृत जानकारी आसानी से प्राप्त की जा सकेगी। सरकार का यह कदम नकली बीजों के व्यापार पर सख्त नियंत्रण लगाने के उद्देश्य से उठाया गया है।
मंत्री राणा ने कहा कि आज हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक में इस बार कोड टैग की खरीद के लिए एक कंपनी को टेंडर देने की मंजूरी दे दी गई है। बैठक में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजा शेखर वुंडरू, निदेशक राजनारायण कौशिक और हरियाणा राज्य बीज प्रमाणीकरण एजेंसी के निदेशक डॉ. कुलदीप डबास भी मौजूद थे।
मंत्री राणा ने कहा कि हाल ही में भारत सरकार ने केंद्रीकृत "साथी" पोर्टल लॉन्च किया है, जिसमें बीज प्रमाणीकरण की पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन स्वचालित कर दिया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से बीजों की ट्रैकिंग और प्रमाणीकरण आसान हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि हरियाणा राज्य बीज प्रमाणीकरण एजेंसी द्वारा पंजीकृत बीज उत्पादकों को प्रमाणित बीजों की बिक्री के लिए यह सुविधा प्रदान की जाएगी। अब पारंपरिक टैग के स्थान पर बार कोड टैग का उपयोग किया जाएगा, जिसमें पूरी जानकारी डिजिटल रूप से संग्रहीत होगी। राणा ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। नकली बीज बेचने वाले निर्माताओं और विक्रेताओं पर सख्त सजा और जुर्माने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस नई बार कोड टैग प्रणाली के लागू होने से नकली बीजों की बिक्री पर बड़ी लगाम लगेगी और किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज मिल सकेंगे।
TagsHaryanaफसल बीजथैलियोंबदलावHaryanacrop seedbagschangeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





