
x
Haryana: हरियाणा की पुलिस टीम को ढाबे के कमरे में बंद कर एक करोड़ रुपये की साइबर ठगी का आरोपी भाग निकला। घटना का पता चलने पर बिलग्राम कोतवाली पुलिस के साथ ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना का पता चलने के लगभग पांच घंटे बाद आरोपी को पुलिस टीम ने हिरासत में ले लिया।
चरखरी दादरी के रोहतक रोड निवासी देवेंद्र सिंह ने बीती 12 दिसंबर को चरखी दादरी के साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि शेयर मार्केट में रुपये लगवाने के नाम पर उसके साथ 1.12 करोड़ रुपये की ठगी हो गई है। साइबर थाने की टीम ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। इस दौरान महाराष्ट्र के ठाणे जनपद के उन्नति रेजीडेंसी कृष्णा कांप्लेक्स भिवांडी निवासी मनजीत महतो को हरियाणा के साइबर थाने की टीम ने हिरासत मेंं ले लिया।
साइबर थानाध्यक्ष संदीप कुमार अपनी टीम के साथ मनजीत को लेकर उसके एक साथी को पकड़ने रायबरेली से बहादुनगर जा रहे थे। दावा है कि शुक्रवार आधीरात के बाद वह लोग बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के उन्नाव कटरा मार्ग स्थित एक ढाबे पर रुके। यहां खाना खाने के बाद टीम और आरोपी ढाबे के एक कमरे में आराम करने लगे। इसी बीच आरोपी मंजीत ने पुलिस टीम को ढाबे के कमरे में ही बंद कर दिया। इसके बाद वह वहां से भाग निकला।
TagsHaryanaपुलिस टीमबंदफरारआरोपीHaryanapolice teamlockedescapedaccused जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





