हरियाणा

Haryana: बदमाशों का आतंक, रास्ता पूछने के बहाने रेस्टोरेंट मालिक पर फायरिंग

Sarita
21 March 2025 11:26 AM IST
Haryana: बदमाशों का आतंक, रास्ता पूछने के बहाने रेस्टोरेंट मालिक पर फायरिंग
x
Haryana हरियाणा: हरियाणा में बदमाशों के हौसले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं. उन्हें पुलिस का कोई डर नहीं है. ताजा मामला झज्जर से सामने आया जहां बदमाशों ने देर रात संदीप नाम के रेस्टोरेंट मालिक पर हमला कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी|
जानकारी के मुताबिक, दो अज्ञात बदमाश बाइक पर आए और रास्ता पूछने के बहाने रेस्टोरेंट मालिक की कार को रुकवाया. जिसके बाद बदमाशों ने मालिक पर फायरिंग कर दी. रेस्टोरेंट मालिक के दाहिने हाथ में गोली लगी है. घायल को इलाज के लिए सिविल अस्पताल से रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है|
Next Story