
x
Haryana हरियाणा: यमुनानगर जिले में स्विमिंग पूल में समय बढ़ाने को लेकर तीन युवक मैनेजर से भिड़ गए, जिसके चलते इस विवाद में मैनेजर की मौत हो गई। यमुनानगर सिटी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही यमुनानगर सिटी थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और उसके बाद शव को यमुनानगर के शवगृह में पहुंचाया गया। स्विमिंग पूल के कोच मारकंडे यादव ने बताया कि जैसे ही तीनों युवकों का एक घंटे का समय पूरा हुआ तो मैनेजर ने उनसे स्विमिंग पूल से बाहर आने की अपील की लेकिन वे कुछ और समय मांग रहे थे।
इसी बात को लेकर इन युवकों की स्विमिंग पूल मैनेजर से बहस हुई लेकिन यह बहस कुछ देर बाद हाथापाई में बदल गई। मृतक मैनेजर की पहचान जींद निवासी 55 वर्षीय राजेंद्र शर्मा के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्विमिंग पूल मैनेजर राजेंद्र शर्मा जमीन पर गिर गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी मौत हो गई। एएसपी अमरिंदर सिंह ने बताया कि समय को लेकर युवकों और स्विमिंग पूल मैनेजर के बीच बहस हुई थी। इस दौरान मैनेजर नीचे गिर गए और अस्पताल में उनकी मौत हो गई। फिलहाल हमने तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। हालांकि मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।
TagsHaryanaस्विमिंग पूलमैनेजरमौतswimming poolmanagerdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





