हरियाणा

Haryana: होटलों में करता था ड्रग्स सप्लाई, पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

Sarita
15 Nov 2025 12:59 PM IST
Haryana: होटलों में करता था ड्रग्स सप्लाई, पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार
x
Haryana हरियाणा: अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर रेलवे सीआईए की टीम ने हिमाचल और मनाली से दिल्ली में ड्रग्स सप्लाई करने वाले वेटर मोहित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर ने बताया कि वह वेटर का काम करता है और होटलों में ड्रग्स सप्लाई करता है। रेलवे सीआईए ने तस्कर के पास से लगभग 2 किलो हशीश बरामद की है।
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान रेलवे सीआईए की टीम ने एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है जो वेटर के भेष में दिल्ली के होटलों में ड्रग्स की तस्करी कर रहा था। बताया जा रहा है कि तस्कर मोहित उत्तर प्रदेश के उन्नाव का रहने वाला है और ड्रग्स सप्लाई करने हिमाचल और मनाली से दिल्ली आ रहा था।
सीआईए ने गिरफ्तार तस्कर मोहित के पास से लगभग 2 किलो हशीश बरामद की है। सीआईए इंस्पेक्टर ने बताया कि मोहित वेटर का काम करता है और दिल्ली के होटलों में ड्रग्स सप्लाई करता है। वह हिमाचल और मनाली से हशीश लेकर दिल्ली जा रहा था। स्टेशन पर चेकिंग के दौरान यह खेप बरामद की गई। आगे की जाँच जारी है और इस खेल में और कौन-कौन शामिल है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
Next Story