हरियाणा

Haryana: गर्मी ने दी दस्तक, दिन का तापमान बढ़ा, इस जिले का पारा 34 डिग्री पहुंचा

Sarita
21 March 2025 11:19 AM IST
Haryana: गर्मी ने दी दस्तक, दिन का तापमान बढ़ा, इस जिले का पारा 34 डिग्री पहुंचा
x
Haryana हरियाणा: हरियाणा में मौसम पूरी तरह बदल गया है। अब दिन में गर्मी महसूस की जा रही है। मार्च महीने से ही दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होगी। कल फरीदाबाद जिला सबसे गर्म रहा। जहां तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम साफ रहेगा जबकि तापमान में बढ़ोतरी होगी। 21 मार्च तक प्रदेश का मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान हवाओं में बदलाव आएगा और हल्की हवाएं चलेंगी। वहीं, दिन में लोगों को घर से बाहर निकलने में भी गर्मी महसूस होने लगी है।
Next Story