हरियाणा

Haryana: 14वीं मंजिल से गिरकर छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Sarita
3 Feb 2026 7:57 AM IST
Haryana: 14वीं मंजिल से गिरकर छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
x
Haryana हरियाणा : हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर 69 में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां की ट्यूलिप वायलेट सोसाइटी की 14वीं मंजिल से गिरकर एक 13 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान आरव के रूप में हुई है, जो सातवीं कक्षा का छात्र था। चौंकाने वाली बात ये है कि बच्चा अपने घर से करीब 4 किलोमीटर दूर इस सोसाइटी से गिरा है।पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना रविवार शाम करीब 4:40 बजे की है। ट्यूलिप वायलेट सोसाइटी के टावर बी-11 से अचानक किसी भारी चीज के गिरने की आवाज आई। मौके पर तैनात सुरक्षा गार्ड जब आवाज सुनकर दौड़ा, तो उसने देखा कि एक बच्चा जमीन पर खून से लथपथ पड़ा है। आनन-फानन में एंबुलेंस बुलाई गई, लेकिन तब तक बच्चे की जान जा चुकी थी।
मृतक आरव सेक्टर 70 स्थित बीपीटीपी एस्टेयर गार्डन का निवासी था। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। उसके पिता अतुल सक्सेना ने बताया कि उन्हें इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं है कि आरव इतनी दूर सेक्टर 69 कैसे पहुंचा। पिता ने बताया, "लगभग ढाई साल पहले आरव की चाची ट्यूलिप वायलेट सोसाइटी में रहती थीं और वह उनसे मिलने जाया करता था। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि आरव किसके साथ वहां गया था। परिवार के सदस्यों के बयान भी दर्ज कर लिए गए हैं। बच्चा सोसाइटी तक कैसे पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है।"
Next Story