
x
Haryanaहरियाणा: भिवानी के गांव पालुवास के खेल स्टेडियम के पास स्कूल से घर लौटते समय चौथी कक्षा के छात्र को पानी के टैंकर ने कुचल दिया। जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए और औद्योगिक थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने बच्चे के शव को अपने कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया। हादसा शुक्रवार दोपहर साढ़े तीन बजे हुआ। शनिवार सुबह जिला नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
आशीष के पिता राजेश करतारपुरा इंदिरा कॉलोनी रोहतक में रहते हैं। औद्योगिक थाना पुलिस के जांच अधिकारी हितेंद्र ने शनिवार सुबह जिला नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया। जांच अधिकारी हितेंद्र ने बताया कि मृतक के नाना की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक राकेश उर्फ सीनू गांव पालुवास के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
शनिवार दोपहर आशीष का पोस्टमार्टम कराने के बाद जब पुलिस ने बच्चे का शव मां को सौंपने की तैयारी की तो पिता ने विरोध कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्ष अस्पताल की पुलिस चौकी के बाहर एकत्र हो गए। काफी देर तक चली बहस के बाद पिता बच्चे का शव रोहतक ले गया, जबकि आशीष की मां मुकेश अस्पताल में बेटे का शव देखकर रोती रही। परिवार की महिलाओं ने उसे ढांढस बंधाया। उसने कहा कि उसके पिता पिछले 12 सालों से उसे देखने तक नहीं आए। अब उसे उसके बच्चे का अंतिम संस्कार भी नहीं करने दिया जा रहा है।
TagsHaryanaछात्रटैंकरकुचलामौतHaryanastudenttankercrusheddeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





