
x
Haryana हरियाणा: अंबाला में इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक है और आतंक इतना है कि आवारा कुत्ते बच्चों को अपना शिकार बना रहे हैं। ऐसी ही एक घटना अंबाला छावनी के महेश नगर इलाके की है जहां एक आवारा कुत्ते ने तीन साल की बच्ची को बुरी तरह से नोच डाला जिसे इलाज के लिए अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल लाया गया और पता चला कि कुत्ते ने बच्ची के एक कान को इस तरह से नोचा कि कान अलग हो गया। इसके बाद बच्ची को गंभीर हालत में पीजीआई रेफर कर दिया गया।
पिछले कई दिनों में आवारा कुत्ते सैकड़ों लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं। वहीं प्रशासन के पास इसका कोई इलाज नहीं है। नगर परिषद ने अभी तक आवारा कुत्तों को पकड़ने का कोई इंतजाम नहीं किया है, जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है|
TagsHaryanaकुत्तेबच्चीनोचाHaryanadoggirlscratchedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





