
x
Haryana हरियाणा: मौसम विभाग ने आज हरियाणा के 15 जिलों में आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है. जिन जिलों में आंधी तूफान की चेतावनी जारी की गई है उनमें चरखी दादरी, भिवानी, रोहतक, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, सोनीपत, पानीपत, करनाल, यमुनानगर, जिंद, कैथल, कुरूक्षेत्र, अंबाला और पंचकुला शामिल हैं.आंधी के साथ बिजली भी चमकेगी. इसके अलावा मौसम विभाग ने कैथल, कुरूक्षेत्र, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, मेवात, फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल, सोनीपत, पानीपत, करनाल, अंबाला, पंचकुला और यमुनानगर में भी 25 से 50 फीसदी तक बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है.
इससे पहले सोमवार को भिवानी, हिसार, फतेहाबाद, पानीपत और सोनीपत को शामिल किया गया था। सोनीपत में कई जगहों पर भारी बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया. हिसार के नारनौंद में पानी भरने से लोहे के खंभे से करंट लगने से वकील के यहां काम करने वाले 28 वर्षीय मंजीत की मौत हो गई। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है।
इसके चलते 19 जून तक हरियाणा का मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। 19 जून से प्री मानसून हवाएं आने की संभावना के चलते मौसम में फिर से बदलाव के आसार हैं, जिससे वातावरण में नमी बढ़ने और तापमान में गिरावट आने की संभावना है। 28 जून को प्रदेश में मानसून प्रवेश करेगा। 3 जुलाई तक पूरे प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो सकता है।
TagsHaryanaतूफानबारिशअलर्टHaryanastormrainalert जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





