हरियाणा

Haryana: मकान निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच पथराव, 3 घायल

Sarita
21 Jun 2025 6:27 AM IST
Haryana: मकान निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच पथराव, 3 घायल
x
Haryana हरियाणा: जिले के गांव धंधुका में मकान बनाने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस झगड़े में दोनों पक्षों की ओर से पथराव और लाठीचार्ज हुआ। इसमें एक पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। पीड़ित पक्ष ने बताया कि इससे पहले भी उक्त लोगों ने उनके साथ मारपीट की थी। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी, लेकिन कोई कार्रवाई न होने से आरोपियों के हौसले बढ़ गए और उन्होंने शुक्रवार को फिर से हमला कर दिया। फिलहाल तीनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
अस्पताल में भर्ती पीड़ित धंधुका निवासी इस्ताक ने बताया कि गांव में उसका पुराना मकान है। जो अब जर्जर हो चुका है, उसने नया मकान बनाने के लिए सारा सामान डाल दिया था। 10 जून को वह मकान का निर्माण कार्य करा रहा था। लेकिन पड़ोसियों ने निर्माण कार्य रोक दिया और मारपीट पर अड़ गए। जिस संबंध में 10 जून को थाना सदर नूंह में शिकायत दी गई, लेकिन नूंह पुलिस ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो पुलिस कप्तान को शिकायत दी गई।एसपी ने नूंह सदर थाना एसएचओ को जांच के आदेश दिए।
Next Story