
x
Haryana हरियाण : हरियाण के नूंह से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां क्रिकेट की बॉल को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। जानकारी के मुताबिक यहां एक खेत में क्रिकेट की गेंद गिर गई, जिसके बाद दो गुटों में कहासुनी हो गई और देखते ही देखते दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से एक-दूसरे पर पत्थर भी फेंके गई। पत्थरबाजी की इस घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए हैं। वहीं जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इसके अलावा कुल 9 लोगों को पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है।
अधिकारियों ने बताया कि पूरा मामला नूंह जिले के महू चोपड़ा गांव का है। यहां गुरुवार को दो गुटों के बीच झड़प हो गई। इस संबंध में पुलिस की ओर से मामला दर्ज किया गया और कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं 66 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, यह विवाद गांव के ही लोगों द्वारा खेले जा रहे क्रिकेट मैच के दौरान शुरू हुआ। यहां क्रिकेट खेलते-खेलते गेंद एक किसान के खेत में जा गिरी। इसी बात को लेकर दो गुटों में बहस हो गई।
TagsHaryanaदो पक्षोंपत्थरबाजी 9गिरफ्तारHaryanatwo groupsstone pelting9 arrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





