
x
Haryana हरियाणा: यमुनानगर से पंचकूला हाईवे पर रसीदपुर कट के पास एक तेज रफ्तार कार ने दो कांवड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में शिव कॉलोनी निवासी राहुल की मौत हो गई और कर्ण गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद कर्ण को भी पंचकूला सेक्टर-9 रेफर कर दिया गया। पुलिस आज राहुल के शव का पोस्टमार्टम कराएगी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। उधर, इस हादसे में कांवड़ भी टूट गई। गनीमत रही कि तीन अन्य कांवड़िये बाल-बाल बच गए।
घायल कर्ण के भाई 17 वर्षीय सोनू सिंह निवासी पिंजौर शिव कॉलोनी पंचकूला ने बताया कि 11 जुलाई को वह शिव कॉलोनी निवासी हितेश, सोनू, कर्ण और मौली जागरा निवासी राहुल के साथ कांवड़ लेने हरिद्वार गए थे। 18 जुलाई को शाम साढ़े पांच बजे जब वह यमुनानगर से पंचकूला हाईवे पर रसीदपुर कट के पास पहुंचे तो एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हुआ।
TagsHaryanaदोटक्करएकमौत Haryanatwocollisiononedeath जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





