
x
Haryana हरियाणा: हरियाणा के सोनीपत में एक महिला को कुछ युवकों ने कार से टक्कर मार दी, जिससे महिला कार के बोनट पर गिर गई। युवकों ने कार रोकने की बजाय उसे करीब 1 किलोमीटर तक दौड़ाया। जब कार की गति धीमी हुई तो महिला ने कूदकर अपनी जान बचाई। दरअसल, इंस्टाग्राम ग्रुप पर दो छात्रों के बीच हुई कहासुनी के बाद दूसरे पक्ष के छात्रों ने एक छात्र की मां और भाई के साथ गुंडागर्दी की।
सोनीपत के सेक्टर 15 स्थित डीएवी स्कूल के सामने इस घटना को अंजाम दिया गया। जानकारी के मुताबिक इंस्टाग्राम ग्रुप पर छात्रों के गुटों के बीच कहासुनी हुई थी। जिसके बाद एक पक्ष के छात्रों ने दूसरे पक्ष के छात्र की मां को कार के बोनट पर बैठाकर कई मीटर तक गाड़ी चलाई। जब कार की गति धीमी हुई तो महिला ने कूदकर अपनी जान बचाई। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
इंस्टाग्राम ग्रुप पर चैटिंग के दौरान दो छात्रों के बीच हुई कहासुनी के बाद यह मारपीट हुई। पहले इस महिला के दोनों बेटों की पिटाई की गई और बाद में महिला के साथ बर्बरता की गई। गनीमत रही कि इस हादसे में महिला को कोई गंभीर चोट नहीं आई, जबकि महिला के दोनों बेटों के साथ मारपीट की गई. इस मामले में एक कार के शीशे भी तोड़ दिए गए. पीड़ित महिला और उसके बेटों ने बताया कि कुछ युवक आए थे, जिनसे उनका इंस्टाग्राम पर विवाद हुआ था. उन्होंने हमारे साथ मारपीट की. पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, हमें बुरी तरह पीटा गया और कार के बोनट पर बैठा दिया गया. इतना ही नहीं हमें जान से मारने की कोशिश भी की गई. उन्होंने कई युवकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं|
TagsHaryanaबेटेकहासुनीमांबदला Haryanasonquarrelmotherrevengeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





