
x
Haryana हरियाणा: हरियाणा के नूंह जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक बेटे ने अपनी माँ की सिर्फ़ इसलिए हत्या कर दी क्योंकि माँ ने उसे 20 रुपये देने से इनकार कर दिया था। मामला नूंह के जयसिंहपुर गाँव का है। यहाँ एक नशेड़ी बेटे ने सिर्फ़ 20 रुपये के लिए अपनी माँ पर कुल्हाड़ी से वार करके उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को बताया कि यह घटना शनिवार को नूंह जिले के जयसिंहपुर गाँव में हुई और माँ की हत्या के बाद आरोपी पूरी रात उसी घर में सोया रहा। बेटे की पहचान जमशेद और मृतक माँ की पहचान रजिया के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अब तक जो जानकारी सामने आई है, उसके अनुसार जमशेद ने अपनी माँ रजिया से 20 रुपये माँगे, लेकिन जब रजिया ने पैसे देने से इनकार कर दिया, तो जमशेद आगबबूला हो गया और उसने रजिया पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में रजिया की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस का कहना है कि आरोपी बेटा जमशेद नशे में रहता है और लंबे समय से गांजा और अफीम का सेवन कर रहा है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया है। आरोपी बेटे के पिता मुबारक की 4 महीने पहले ही मौत हो गई थी। माँ की हत्या का मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और लोग सदमे में हैं।
TagsHaryanaबेटेमांहत्याHaryanasonmothermurder जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





