हरियाणा

Haryana: सो रहे नर्सिंग स्टाफ की आग में झुलसने से मौत

Bharti Sahu 2
16 Aug 2024 11:17 AM IST
Haryana:  सो रहे नर्सिंग स्टाफ की आग में झुलसने से मौत
x
Haryana: मारुति कुंज एरिया के एक घर में सो रहे नर्सिंग स्टाफ की आग में झुलसने से मौत हो गई। घर में लगी आग के कारण जब धुआं हुआ तो आसपास के लोगों का दम घुटने लगा जिसके बाद उन्हें पड़ोस के घर में आग लगने की जानकारी मिली जिसके बाद लोगों ने दमकल विभाग को सूचना देते हुए आग पर काबू पाने के खुद ही प्रयास शुरू कर दिए। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक व्यक्ति की जलकर मौत हो चुकी थी। इस घटना के कारण मकान की एक दीवार भी गिर गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Next Story