
x
Haryanaहरियाणा: मशहूर पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख शनिवार को सिरसा के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री चिल्ला साहिब पहुंचे। यहां उन्होंने माथा टेककर गुरु घर में हाजिरी लगाई और पंजाब में बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के उद्देश्य से गुरुद्वारा प्रबंधन को एक ट्रैक्टर भेंट किया। यह ट्रैक्टर राहत कार्यों में उपयोग किया जाएगा।
मीडिया से बातचीत में मनकीरत औलख ने बताया कि इससे पहले भी वे पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए ग्लोबल सिख संस्था को ट्रैक्टर दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि उनकी टीम ने पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुल 10 ऐतिहासिक गुरुद्वारों को ट्रैक्टर देने का निर्णय लिया है, ताकि जरूरत के समय संगत और पीड़ितों की मदद की जा सके। जिसके लिए आज वे सिरसा पहुंचे हैं।
मनकीरत ने कहा कि बाढ़ के दौरान हरियाणा सहित देश के कई राज्यों से मिली सहायता के चलते पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों में काफी हद तक हालात सामान्य हो चुके हैं। पंजाब में बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों के नुकसान की पूरी भरपाई तो नहीं हुई लेकिन जिस तरह से बिना धर्म-जाति देखे लोगों ने दिल खोलकर मदद की उससे पीड़ितों को काफी मदद मिली है। गन कल्चर को लेकर पूछे गए सवाल पर मनकीरत औलख ने कहा कि गाने मुख्य रूप से मनोरंजन के लिए होते हैं और उन्हें उसी नजरिए से देखना चाहिए। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे फिल्में समाज का प्रतिबिंब होती हैं, वैसे ही गीत भी भावनाओं की अभिव्यक्ति होते हैं, हालांकि कुछ लोगों को अपनी भाषा और संदेश पर नियंत्रण रखना चाहिए। गन कल्चर पर बात करते हुए औलख ने कहा कि शोले फिल्म देखने के बाद समाज में कितने गब्बर बन गए?, ये सब मनोरंजन के लिए होता है। ऐसे गानें या फिल्मों से मनोरंजन करें, इन्हें सीरियस ना लें।
TagsHaryanaसिंगर मनकीरत औलखगुरुद्वारेभेंटट्रैक्टरHaryanaSinger Mankirt AulakhGurdwaradonationtractor जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





