
x
Haryana हरियाणा: हरियाणा के नूंह में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। मामला थाना रोजकामेव क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव बड़वा का है। घटना के बाद दोनों गांवों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। जिसे देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मृतक की पहचान गांव बड़वा निवासी 56 वर्षीय महबूब के रूप में हुई है। महबूब नमाज अदा कर घर लौट रहा था। इसी दौरान हमलावर ने उस पर निशाना साधकर गोली चला दी। इस घटना में पीड़ित की मौत हो गई। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नल्हड़ मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। स्थानीय लोगों और परिजनों ने घटना की सूचना रोजकामेव थाना पुलिस को दी और बताया कि दूसरे पक्ष के लोगों का महबूब से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसमें पंचायत ने मामला शांत करवा दिया था। लेकिन आरोपी तभी से रंजिश रखने लगे। और मौके का फायदा उठाकर हमला कर दिया।
घटना वाले दिन रोजा इफ्तारी के बाद महबूब शाम को कॉलोनी से थोड़ी दूरी पर स्थित मस्जिद में नमाज पढ़ने गया था। जब वह नमाज पढ़कर लौट रहा था तो आरोपी घर की छत पर चढ़ गया और वहीं से निशाना लगाने लगा। मौका मिलते ही आरोपी ने गोली चला दी। गोली सिद्धहबूब को लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा। गोली चलाने के बाद आरोपी भाग गया। वहीं गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। महबूब के आसपास लोग इकट्ठा हो गए। महबूब को लोगों ने ही अस्पताल पहुंचाया लेकिन अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
TagsHaryanaरंजिशहमला Haryanarivalryattackजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





