
x
Haryana हरियाणा: हांसी में बुधवार को कब्रिस्तान में एक व्यक्ति का शव मिला। शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। शव सड़ी-गली हालत में था और दूर से बदबू आ रही थी। मृतक की उम्र करीब 35 साल बताई जा रही है। पुलिस को करीब पांच बजे शव मिलने की सूचना मिली। कुछ दिन पहले भी इसी स्थान पर रिछपुरा के एक युवक का शव मिला था। लगातार दो शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।
जांच अधिकारी दलबीर सिंह ने बताया कि शव कुछ दिन पुराना लग रहा है और अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि शव को 72 घंटे के लिए हांसी सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है, ताकि अगर कोई शिनाख्त के लिए आगे आए तो पुष्टि हो सके। घटना की सूचना मिलते ही फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव के आसपास से अहम साक्ष्य जुटाए। टीम ने जगह की घेराबंदी कर गहनता से जांच की।
Next Story





