हरियाणा

Haryana : कार में महिला कांस्टेबल का शव मिलने से सनसनी

Sarita
12 March 2025 6:31 AM IST
Haryana   : कार में महिला कांस्टेबल का शव मिलने से सनसनी
x
Haryana हरियाणा: चंडीगढ़ पुलिस की एक महिला कांस्टेबल का शव पंचकूला में मिला है. महिला कांस्टेबल का शव पंचकूला एमडीसी एरिया में एक पार्क के बाहर खड़ी कार में मिला. मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाया. टीम फिलहाल मामले की जांच कर रही है. जानकारी के मुताबिक महिला कांस्टेबल का नाम सपना है जो चंडीगढ़ के नया गांव की रहने वाली है|
मृतक सपना आज स्कूटी से घर पहुंची थी. लेकिन देर शाम एमडीसी एरिया में एक पार्क के बाहर खड़ी टोयोटा ग्लैंजा कार में शव मिला. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार का शीशा तोड़कर मृतका के शव को बाहर निकाला. मामले की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है|
Next Story