
x
Haryana हरियाणा: सोहना शहर की पहाड़ कॉलोनी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक कपड़े में लिपटे भ्रूण को कुत्ते नोंच रहे थे। यहां से गुजर रहे लोगों ने जब यह नजारा देखा तो उन्होंने कुत्तों को भगाते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस व सीन ऑफ क्राइम टीम ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि भ्रूण चार का है, जिसको अबॉर्शन कराने के बाद फेंका गया है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।पुलिस के मुताबिक,सोहना के वार्ड नंबर-13 की पहाड़ कॉलोनी में सुबह लोगों ने एक खाली प्लॉट में कूड़े के ढेर में एक कपड़े को कुत्तों द्वारा नोंचे जाना देखा गया। इस पर लोगों ने कुत्तों को भगाते हुए जब कपड़े को देखा तो पाया कि उसमें भ्रूण लिपटा हुआ है।
इस पर उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ईआरवी ने सोहना शहर थाना पुलिस सहित सीन ऑफ क्राइम टीम को मौके पर बुलाया और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मौके से भ्रूण को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। प्रारंभिक जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि भ्रूण को यहां किसने और किन परिस्थितियों में फेंका। मामले में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह ने बताया कि भ्रूण चार से माह का माना जा रहा है। किसी ने अबॉर्शन कराने के बाद भ्रूण को फेंका है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
TagsHaryanaकचरेभ्रूणसनसनी Haryanagarbagefetussensation जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





