
x
Haryana हरियाणा: फतेहाबाद के मिनी बाईपास सिटी थाने के पास शुक्रवार दोपहर को पायनियर स्कूल बस और स्कॉर्पियो कार में टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि स्कूल बस और स्कॉर्पियो कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्कूल बस का चालक 15 फीट दूर जा गिरा। इस हादसे में स्कूल बस के चालक समेत स्कूल बस में मौजूद 7 लोग घायल हो गए, जिनमें चार बच्चे भी शामिल हैं। दो बच्चों के कंधों में फ्रैक्चर आया है और अन्य दो बच्चे भी घायल हुए हैं। स्कॉर्पियो के चालक को भी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो कार की रफ्तार तेज थी।
जिसके चलते उसकी स्कूल बस से टक्कर हो गई। बस चालक रामनिवास ने बताया कि वह स्कूल से बच्चों को घर छोड़ने शहर की एमसी कॉलोनी की तरफ जा रहा था। सड़क के ऊंचे हिस्से से एक स्कॉर्पियो कार तेज रफ्तार में आई और बस में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का चालक 15 फीट दूर जा गिरा। इस हादसे में घायल हुए गांव बनगांव निवासी स्कॉर्पियो चालक आदित्य ने बताया कि उसकी गाड़ी की गति तेज थी। उसने ब्रेक लगाने का प्रयास किया, लेकिन सड़क पर बजरी पड़ी होने के कारण वह गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख पाया और उसकी गाड़ी स्कूल बस से टकरा गई।
इस हादसे में कक्षा 3 के नैतिक और कक्षा 9 के कार्तिक के पैर फ्रैक्चर हो गए हैं। कक्षा 7 के ऋत्विक और कक्षा 6 के भावेश को भी चोटें आई हैं। इनका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। बस में सवार हेल्पर पूनम के सिर में चोटें आई हैं। बस में सवार नर्सरी कक्षा की अध्यापिका सुमन को भी मामूली चोटें आई हैं। स्कूल बस चालक और स्कॉर्पियो चालक का उपचार सिविल अस्पताल में चल रहा है। बस चालक के पैर में चोटें आई हैं। स्कॉर्पियो चालक के हाथ में चोट बताई जा रही है।
TagsHaryanaस्कॉर्पियोस्कूल बसटक्कर4 बच्चेघायलHaryanaScorpioschool buscollision4 childreninjuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





