
x
Haryana हरियाणा : हरियाणा के करुक्षेत्र जिले के शाहाबाद क्षेत्र में देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका नाबालिग दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा मीरी-पीरी अस्पताल के पास उस समय हुआ जब तेज रफ्तार बुलेट मोटरसाइकिल ने स्कूटी को सीधी टक्कर मार दी।मृतक की पहचान 21 वर्षीय अनूप कुमार निवासी हैफेड कॉलोनी, शाहाबाद के रूप में हुई है। अनूप स्थानीय पेट्रोल पंप पर कार्यरत था और अपने भाई व तीन बहनों में सबसे छोटा था। घायल 16 वर्षीय निखिल, निवासी माजरी मोहल्ला, शाहाबाद को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।
अनूप के बड़े भाई अनुज कुमार (27) ने बताया कि रात करीब 11:30 बजे अनूप और उसका दोस्त निखिल स्कूटी पर खाना खाने के लिए ढाबे की ओर जा रहे थे। वे सर्विस रोड से गुजर रहे थे और अनुज भी अपनी बाइक पर उनके पीछे-पीछे चल रहा था। जैसे ही वे मीरी-पीरी अस्पताल के पास पहुंचे, सामने से आई तेज रफ्तार बुलेट मोटरसाइकिल ने अनूप की स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। अनूप के सिर में गंभीर चोट आई और अधिक रक्तस्राव होने लगा। निखिल के सिर में भी चोट आई। अनुज ने तुरंत बाइक रोककर दोनों को संभाला, लेकिन उसकी आंखों के सामने ही अनूप ने दम तोड़ दिया।
TagsHaryanaबुलेटटक्करस्कूटी सवारमौतHaryanaBulletcollisionscooter riderdeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





