
x
Haryana हरियाणा: गांव सुघ माजरी के पास एक स्कूल वैन ने सड़क किनारे बाइक पर खड़े युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात वैन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गांव सुघ माजरी निवासी आफताब ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मजदूरी करता है। बुधवार दोपहर 2 बजे वह अपने चाचा के लड़के अरमान के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से जगाधरी जा रहा था।
वह बाइक चला रहा था, जबकि उसके चाचा का लड़का अरमान पीछे बैठा था। गांव के पास उसने मोटरसाइकिल साइड में खड़ी कर दी और नाई की दुकान पर चला गया। जबकि उसके चाचा का लड़का अरमान बाइक पर बैठा रहा। इस दौरान गांव अमादलपुर की तरफ से एक स्कूल वैन आई। स्कूल वैन चालक ने लापरवाही से वैन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अरमान नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बाइक स्कूल वैन में फंस गई। कुछ देर तक बाइक चलाने के बाद स्कूल वैन चालक ने वैन रोक दी।
इसके बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। उसने अपने भाई अरमान को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान अरमान की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात वैन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
TagsHaryanaस्कूल वैनबाइकयुवकटक्करमौतHaryanaschool vanbikeyoung mancollisiondeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





