हरियाणा

Haryana :धारदार हथियार से गोदकर स्कूल संचालक की हत्या

Sarita
10 July 2025 2:08 PM IST
Haryana :धारदार हथियार से गोदकर स्कूल संचालक की हत्या
x
Haryana हरियाणा: नारनौंद उपमंडल के गांव बास स्थित एक निजी स्कूल संचालक पर दो छात्रों ने हमला कर दिया। घटना सुबह करीब 11 बजे की है। स्कूल संचालक को हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची। घटना के बाद स्कूल में दहशत का माहौल है।जानकारी के अनुसार, गुरुवार को नारनौंद के करतार मेमोरियल स्कूल के दो छात्रों ने स्कूल संचालक जगबीर पानू पर चाकू से हमला कर दिया। स्कूल स्टाफ ने जगबीर पानू को तुरंत हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ इलाज के दौरान स्कूल संचालक की मौत हो गई। हमले के बाद दोनों आरोपी छात्र मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलने पर बास थाना पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने सीन ऑफ क्राइम टीम को भी मौके पर बुलाया। पुलिस ने आरोपी छात्रों की पहचान कर ली है। उन्हें पकड़ने के लिए टीमें लगा दी गई हैं। फिलहाल हमले का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस स्कूल स्टाफ और छात्रों से पूछताछ कर रही है।
Next Story