हरियाणा

Haryana: सब्जी मंडी गोलीकांड,अज्ञात युवकों ने दो दोस्तों पर चलाई गोलियां

Sarita
16 May 2025 6:44 AM IST
Haryana: सब्जी मंडी गोलीकांड,अज्ञात युवकों ने दो दोस्तों पर चलाई गोलियां
x
Haryana हरियाणा: सोनीपत के सब्जी मंडी चौक पर गुरुवार देर शाम अज्ञात युवकों ने दो दोस्तों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। जिसमें राहुल नाम के युवक की मौत हो गई, जबकि सुरजीत नाम के युवक के हाथ में गोली लगी है। घटना की सूचना मिलने के बाद सोनीपत पुलिस में हड़कंप मच गया। सोनीपत पुलिस के आला अधिकारी फोर्स के साथ सिविल अस्पताल पहुंचे और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सोनीपत के सब्जी मंडी चौक पर बर्तन की दुकान पर बैठे राहुल और उसके दोस्त सुरजीत पर अज्ञात युवकों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं, जिसमें कई गोलियां राहुल को लगीं और एक गोली सुरजीत के हाथ में लगी। परिजन दोनों को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां राहुल की मौत हो गई। सुरजीत का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि कई दिन पहले राहुल का किसी से झगड़ा हुआ था।
जिसके बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने घायल सुरजीत से पूछताछ कर मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है। घटना की सूचना पाकर सोनीपत पुलिस और सिविल लाइन थाना पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और इस गोलीकांड की जानकारी देते हुए डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादियान ने बताया कि सब्जी मंडी के पास गोली चली है, जिसमें एक युवक की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
Next Story