
x
Haryana हरियाणा: हरियाणा के पानीपत के सुंदर नगर में सुबह-सुबह भारी बारिश के बीच एक पुराने कच्चे मकान की छत अचानक गिर गई, जिससे कमरे में सो रहे दंपत्ति मलबे में दब गए। हादसे में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि जब छत गिरने की आवाज सुनाई दी, तो पड़ोसी दौड़कर आए और सुरेंद्र और रूबी को मलबे के नीचे से बाहर निकाला। अगर पड़ोसी समय पर पहुंचकर सुरेंद्र को बाहर नहीं निकालते, तो उनकी जान भी जा सकती थी। मकान मालिक घायल सुरेंद्र और पत्नी रूबी को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
सुरेंद्र करीब 10 साल से अपने परिवार के साथ यहां रह रहे थे। गनीमत रही कि सुरेंद्र के बच्चे 4 दिन पहले कहीं घूमने गए थे, वरना बच्चे भी हादसे की चपेट में आ सकते थे। सुरेंद्र मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं, जिनके 4 बच्चे हैं, जिनमें से 2 लड़कियों की शादी हो चुकी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Next Story





