हरियाणा

Haryana: दिनदहाड़े पेट्रोल पंप पर डकैती, बदमाशों ने लूटे 40 हजार रुपये

Sarita
26 April 2025 8:41 AM IST
Haryana: दिनदहाड़े पेट्रोल पंप पर डकैती, बदमाशों ने लूटे 40 हजार रुपये
x
Haryana हरियाणा: हिसार के बालसमंद रोड पर चंदन नगर रोड स्थित खुशी केएसके पेट्रोल पंप पर शाम करीब 5 बजे लूट की वारदात हुई। 6 हथियारबंद बदमाशों ने पंप कर्मचारियों से 40 हजार रुपये लूट लिए। पूरी वारदात पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। आजाद नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पंप मालिक तुषार के मुताबिक वारदात के वक्त पंप पर चार कर्मचारी सुमित, कुलदीप, जसपाल और बहादुर मौजूद थे। पहले 3 युवक स्कूटी पर आए।
उनके चेहरे कपड़े से ढके हुए थे। इसके बाद 3 और युवक बाइक पर आए। इन सभी के पास डंडे, चाकू और बंदूकें थीं। बदमाशों ने एक कर्मचारी को पकड़कर अंदर ले गए। उन्होंने उससे बंदूक की नोक पर पैसे मांगे। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश हिसार की तरफ फरार हो गए। वहीं, ऑल हरियाणा पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन हिसार के प्रधान राजकुमार सलेमगढ़ ने घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि शहर में अपराधी बेखौफ हो गए हैं। एसोसिएशन के प्रतिनिधि आज एसपी हिसार से मिलेंगे और लुटेरों की गिरफ्तारी की मांग करेंगे।
Next Story