
x
Haryana हरियाणा: सिरसा जिले में आज एक बड़ा हादसा देखने को मिला, जहां यात्रियों से भरी एक रोडवेज बस पलट गई। बस पलटकर खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बस के शीशे तोड़कर उन्हें बाहर निकाला। इस हादसे में करीब 15 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। ड्राइवर-कंडक्टर भी घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब बस यात्रियों को बैठाकर एक गांव से निकली ही थी। बस अनियंत्रित हो गई और ड्राइवर उस पर नियंत्रण नहीं रख सका। इसके बाद बस पलटकर खेतों में जा गिरी। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के कारण इलाके की सड़कों की हालत काफी खराब हो गई है, जिसके कारण हादसे हो रहे हैं।
TagsHaryanaसवारियोंबसपलटीpassengersbusoverturnedजनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





