हरियाणा

Haryana: रोडवेज बस और ट्राले में जोरदार टक्कर,चार लोग घायल

Sarita
6 July 2025 9:39 AM IST
Haryana:  रोडवेज बस और ट्राले में जोरदार टक्कर,चार लोग घायल
x
Haryana हरियाणा: कैथल डिपो की एक बस पुलिस लाइन के सामने हाईवे पर खड़े ट्राले से टकरा गई। हादसे में चालक समेत चार यात्री घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।कैथल डिपो की एक बस सेक्टर-29 थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर पुलिस लाइन के सामने हाईवे पर खड़े ट्राले से टकरा गई। हादसे में चालक समेत चार यात्री घायल हो गए। घायलों को तुरंत पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। बस कंडक्टर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि वह कैथल से बस लेकर दिल्ली के लिए चला था। बस में 32 यात्री सवार थे।
बस के पानीपत पुलिस लाइन के सामने पहुंचने पर हाईवे पर खड़े ट्राले की वजह से यह हादसा हुआ। पुलिस ने ट्राले को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। हादसा शनिवार सुबह 11 बजे हुआ। सुबह करीब 11 बजे वह पानीपत के सिवाह स्थित बस स्टैंड पर पहुंचे, जहां से सवारियों को लेकर जीटी रोड होते हुए दिल्ली के लिए रवाना हुए
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस और ट्रॉली को अपने कब्जे में ले लिया। हादसे के बाद ट्रॉली चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कंडक्टर की शिकायत पर ट्रॉली चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Next Story