
x
Haryana हरियाणा: हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे बरवाला बाईपास पर बड़ा सड़क हादसा हुआ। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के 3 सदस्यों समेत 4 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। यह हादसा इतना भयानक था कि शवों को क्रेन की मदद से कार से बाहर निकालना पड़ा। सभी मृतक नरवाना के सुरजाखेड़ा के रहने वाले हैं, फिलहाल नरवाना के प्रेम नगर में रहते थे। जानकारी के मुताबिक, सोमवार दोपहर सभी लोग अपने गांव सुरजाखेड़ा लौट रहे थे।
जैसे ही कार बरवाल बाईपास के पास पहुंची तो उसका टायर फट गया। कार अनियंत्रित होकर दूसरी तरफ से आ रहे ट्रक से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में कार में सवार सवा 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान 78 वर्षीय महावीर सुरजेवाला, 74 वर्षीय उनकी पत्नी रोशनी देवी, महावीर के 35 वर्षीय भतीजे संदीप उर्फ मिक्का और सुरजाखेड़ा निवासी 30 वर्षीय सुनील के रूप में हुई है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव कार में बुरी तरह फंसे हुए थे। क्रेन की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों के परिजनों ने बताया कि संदीप रोडवेज में कंडक्टर था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
TagsHaryanaहादसा4 मौतHaryanaaccident4 deaths जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





