Haryana हरियाणा: हरियाणा के कैथल में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि हादसे में 3 अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी युवक कार में सवार होकर शादी समारोह में जा रहे थे। इसी दौरान एक ट्रैक्टर ने कार को टक्कर मार दी। हादसा बुधवार सुबह पाई-भाणा गांव की सड़क पर हुआ। भाणा गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए कार में सवार होकर जा रहे युवकों को लापरवाही के चलते तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पूंडरी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाना शुरू किया। कार में 5 युवक सवार थे, जिनमें से एक युवक की हादसे के दौरान मौत हो गई। अन्य 4 घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण एक युवक को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया। बाकी का उपचार सिविल अस्पताल में चल रहा है। मृतक की पहचान गांव बालू निवासी मोहित के रूप में हुई है। जो अस्पताल में अटेंडेंट का काम करता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि, आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है।
TagsHaryanaहादसा1 मौत3 घायलHaryanaaccident1 dead3 injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





