
x
Haryana : गोहाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम को तेज आंधी के साथ बरसात हुई। बरसात से नई अनाज मंडी परिसर और खरीद केंद्रों में खुले में पड़ा करीब एक लाख क्विंटल गेहूं भीग गया। इससे दाने में नमी की मात्रा बढ़ गई। नमी बढ़ने से मंडी में फसल की खरीद का कार्य प्रभावित हो गया। नई अनाज मंडी और खरीद केंद्रों पर गेहूं की आवक बढ़ी हुई है।
बताया जा रहा है कि मंडी में प्रतिदिन करीब एक लाख क्विंटल तक गेहूं की आवक हो रही है। मंडी परिसर में करीब तीन लाख क्विंटल गेहूं पहुंचा हुआ है। शुक्रवार शाम को अचानक तेज धुल भरी आंधी शुरू हो गई। धुल से शहर की सड़कों पर दृश्यत कम हो गई। कुछ देर बाद बरसात भी शुरू हो गई। बरसात से उड़ रही धुल साफ हो गई।
बूंदाबांदी से अनाज मंडी में किसानों की खुले में पड़ी फसल भीग गई। बूंदाबांदी शुरू होने पर आढ़तियों ने फसल ढंकने की उचित व्यवस्था नहीं करवाई। व्यवस्थाओं के अभाव में मंडी परिसर में पड़ी संपूर्ण फसल को नहीं ढका गया। क्षेत्र में करीब 20 मिनट तक बरसात होती रही। इस दौरान खुले में पड़ी फसल भीगने से उसमें नमी की मात्रा बढ़ गई। अगर आने वाले एक दो दिन और ऐसे ही रहते है तो किसानों की फसलों को काफ़ी नुकसान होगा।
TagsHaryanaबारिशकहरकिसानोंनुकसानrainhavocfarmerslossजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





