
x
Haryana हरियाणा : हरियाणा में रात से मौसम बदल गया है। पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से जीटी रोड बैल्ट के जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। करनाल जिले के घरौंडा क्षेत्र के गांव कैमला में रात को ओले गिरे। वहीं सोनीपत, पलवल में भी बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज 17 जिलों में तेज हवाओं का साथ बारिश की संभावना जताई है। जबकि कई जिलों में ओले भी गिर सकते हैं।
मौसम विभाग की ओर से पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां 50 से लेकर 75% तक बारिश हो सकती है। कल से एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने लगेगा, लेकिन राज्य के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहेंगे जबकि कई जगह बारिश की भी संभावना जताई गई है।
पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के कारण राज्य में मौसम में बदलाव होने से आज कई जगह हवाओं व गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। इसी के प्रभाव से 2 व 3 फरवरी को राज्य के उत्तरी व दक्षिणी जिलों में कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। परंतु 4 फरवरी से मौसम खुश्क व शीत हवाएं चलने की संभावना है। प्रदेश में बीते दिन अधिकतम तापमान में औसतन 1.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई, जिससे दिन का पारा सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। राज्य का सबसे गर्म स्थान चरखी दादरी रहा।
TagsHaryanaबारिशओलावृष्टिHaryanarainhailstorm जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





