
x
Haryana हरियाणा: जींद के नरवाना में उकलाना रोड पर किंग्स होटल एंड रेस्टोरेंट की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। पुलिस ने छापेमारी कर 4 महिलाओं समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार होटल की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। लड़कियों को हरियाणा के बाहर पंजाब और दिल्ली से लाया जाता था और ग्राहकों से मोटी रकम लेकर अनैतिक कार्य करवाया जाता था। गुप्त सूचना के आधार पर जींद महिला थाना प्रभारी मोनिका और सिटी थाना प्रभारी ने टीम बनाकर छापेमारी कर मौके से 4 महिलाओं और 1 युवक को गिरफ्तार किया।
होटल संचालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पांचों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले को लेकर सिटी थाना प्रभारी ईश्वर सिंह ने बताया कि किंग्स होटल में छापेमारी के दौरान एक महिला और एक युवक संदिग्ध हालत में मिले, जबकि 3 अन्य महिलाओं को मौके से पकड़ा गया। पुलिस ने 4 महिलाओं और 1 युवक को गिरफ्तार कर थाने ले आई और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आपको बता दें कि होटल संचालक नरवाना का रहने वाला है, जो मौके से फरार हो गया।
TagsHaryanaहोटलदेह व्यापारपुलिसछापाभगदड़Haryanahotelprostitutionpoliceraidstampedeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





