
x
Haryana हरियाणा: हरियाणा में आज से प्री-मानसून सक्रिय हो जाएगा। अगले तीन दिन तक प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 13 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जहां हल्की से भारी बारिश संभव है। बाकी इलाकों में भी हल्की बारिश के आसार हैं। हरियाणा से मानसून अब थोड़ा दूर है। अनुमान लगाया जा रहा है कि 28 जून के आसपास मानसून प्रदेश में प्रवेश करेगा। मौसम विभाग के अनुसार इस बार मानसून की गति काफी तेज है और यह तय तिथि से पहले भी हरियाणा में आ सकता है।
हर बार मानसून जुलाई में आता है लेकिन इस बार जुलाई में जल्दी आएगा। जानिए आज कहां-कहां होगी बारिश पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, मेवात, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल में 75 से 100% बारिश होने की संभावना है। जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में 50 से 75% बारिश होने की संभावना है। सिरसा, हिसार और फतेहाबाद में 25 से 50 फीसदी बारिश की संभावना है।
Next Story





