
x
Haryana हरियाणा: रोहतक के लाखन माजरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिसकर्मी की मौत हो गई। ड्यूटी पर जा रहे पुलिसकर्मी की स्कूटी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस उसे उपचार के लिए पीजीआई ले गई, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार मृतक पुलिसकर्मी सुरेंद्र पुलिस विभाग में ईएसआई के पद पर तैनात था और फिलहाल कोर्ट में जज की सुरक्षा में ड्यूटी पर था।
वह पुलिस लाइन में रहता था और ड्यूटी पर जा रहा था, तभी लाखन माजरा थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सुरेंद्र को पीजीआई में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। इस हादसे से पुलिस विभाग और उसके सहकर्मी बेहद दुखी हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
TagsHaryanaपुलिसकर्मीस्कूटीवाहनटक्करमौत HaryanaPolicemanScootyVehicleCollisionDeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





