
x
Haryana हरियाणा: हरियाणा से बड़ी खबर आ रही है। हरियाणा के पंचकूला में चल रहे अवैध हुक्का बार पर पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस ने मौके से मैनेजर समेत 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने सेक्टर-5 स्थित वेद रेस्टोरेंट एंड बार पर छापेमारी की। पुलिस ने मौके से चार हुक्के, चार चिलम और तंबाकू बरामद किए।
पुलिस कमिश्नर राकेश कुमार आर्य के निर्देश पर सेक्टर-5 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हितेंद्र सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। जानकारी के मुताबिक गुप्त सूचना के आधार पर सब इंस्पेक्टर विकास आनंद की टीम ने रेस्टोरेंट पर छापेमारी की।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ निवासी निक्कू पांडे और मोहाली के खरड़ निवासी वैभव शर्मा को मौके से हुक्का परोसते हुए पकड़ा गया। आरोपियों के पास हुक्का बार चलाने का कोई वैध लाइसेंस या परमिट नहीं था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ सेक्टर-5 थाने में मामला दर्ज कर लिया है।
TagsHaryanaपुलिसहुक्का बारछापाPoliceHookah barRaidजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





