हरियाणा

Haryana : 760 ठिकानों पर पुलिस ने की रेड, हाईटेक जैमर और हथियार बरामद

Sarita
18 Dec 2025 7:45 AM IST
Haryana : 760 ठिकानों  पर पुलिस ने की रेड, हाईटेक जैमर और हथियार बरामद
x
Haryana : हरियाणा पुलिस के ऑपरेशन हॉट-स्पॉट डोमिनेशन के दूसरे चरण में बुधवार को पुलिस ने 760 चिह्नित हॉट-स्पॉट पर दबिश दी। पुलिस ने 42 नए आपराधिक मामले दर्ज किए जिनमें 6 मामले अवैध हथियारों से संबंधित हैं। इस दौरान कुल 114 आरोपियों को गिरफ्तार किया जिनमें 36 फरार आरोपी भी शामिल हैं। ऑपरेशन में गुरुग्राम पुलिस ने 49.50 लाख नकदी बरामद की। पूरे प्रदेश में कुल 49.65 लाख की नकदी जब्त की गई।
पलवल पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वेव ब्लॉकर (जैमर), जीपीएस डिटेक्टर और पेपर स्प्रे जैसे उपकरण बरामद किए। इसके अलावा लूटी गई कारें, मैगजीन, चाकू, 4 मोबाइल फोन और 1 सिम कार्ड भी जब्त किए गए जो संगठित अपराध और बड़ी वारदातों की तैयारी की ओर इशारा करते हैं। पुलिस ने राज्यभर से 4.6 किलोग्राम गांजा, 19.85 ग्राम हेरोइन और 120 ग्राम स्मैक बरामद की। अकेले फरीदाबाद जिले से 4.4 किलोग्राम गांजा पकड़ा गया। इसके साथ ही 492 देसी शराब की बोतलें और 53 लीटर अवैध शराब भी जब्त की गई। इसी तरह 5 देसी कट्टे, 4 पिस्टल और 91 जिंदा कारतूस भी जब्त किए हैं।
Next Story