
x
Haryana हरियाणा: हरियाणा के नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका उपमंडल से मंगलवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। जिला उपायुक्त विश्राम मीना अरावली पहाड़ी क्षेत्र के रावा गांव में अवैध खनन की शिकायत मिलने के बाद निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उनके काफिले में शामिल एक पुलिस पीसीआर वैन के ब्रेक फेल हो गए, जिसके बाद वाहन 250 फीट गहरी खाई में जा गिरा।
250 फीट गहरी खाई में गिरने से वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, लेकिन राहत की बात यह रही कि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस चालक ने समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डीसी विश्राम मीना को नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका उपमंडल में राजस्थान की सीमा से सटे रावा गांव में अरावली पहाड़ी क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायतें मिली थीं। इन शिकायतों की जांच और पहचान के लिए डीसी ने खनन विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त निरीक्षण करने का फैसला लिया। वाहन के ब्रेक फेल हो गए थे
काफिले में पुलिस की एक पीसीआर वैन भी शामिल थी, जो सुरक्षा और सहायता के लिए मौजूद थी। निरीक्षण पूरा होने के बाद जब काफिला वापस लौट रहा था, तो फिरोजपुर झिरका थाने की पीसीआर वैन का चालक उसे बैक कर रहा था। इसी दौरान अचानक वाहन के ब्रेक फेल हो गए। ढलान वाली सड़क पर वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन खड़ी चढ़ाई और तकनीकी खराबी के कारण वाहन असंतुलित हो गया।
250 फीट गहरी खाई में जा गिरा
इस दौरान चालक और आसपास मौजूद लोगों ने वाहन को रोकने की पूरी कोशिश की, लेकिन उसे रोका नहीं जा सका। चालक ने जान बचाने के लिए वाहन से छलांग लगा दी और पीसीआर वैन करीब 250 फीट गहरी खाई में जा गिरी। खाई में गिरने के बाद पीसीआर वैन पूरी तरह चकनाचूर हो गई। पुलिस विभाग ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए वाहन की तकनीकी जांच शुरू कर दी है। ताकि पता लगाया जा सके कि ब्रेक फेल होने का कारण क्या था। अधिकारियों को दिए निर्देश
राजस्थान की सीमा से सटे फिरोजपुर झिरका उपमंडल के कई गांव लंबे समय से अवैध खनन की चपेट में हैं। स्थानीय लोगों और पर्यावरण कार्यकर्ताओं की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद प्रशासन ने इस पर कार्रवाई शुरू कर दी है। डीसी विश्राम मीना ने निरीक्षण के दौरान खनन स्थलों को चिह्नित किया और संबंधित विभागों को अवैध गतिविधियों को रोकने के सख्त निर्देश दिए। प्रशासन के अनुसार यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था, लेकिन गनीमत रही कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए नियमित रूप से वाहनों की जांच करने के निर्देश दिए गए।
TagsHaryanaपहाड़ीपुलिसवैनखाईगिरी Haryanahillpolicevanditchfellजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





