
x
Haryana: टोहाना में गौरव ट्रेडिंग कंपनी में हुई लूट के मामले में सीआईए टोहाना ने 2 और आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। इस दौरान दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है।
जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान कमल उर्फ बच्ची और मोनू उर्फ मोनी के रूप में हुई है। गोली लगने से घायल हुए दोनों आरोपियों को तुरंत नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। यह घटना बुधवार शाम को हुई थी, जब तीन हथियारबंद बदमाशों ने पिस्टल के बल पर गौरव ट्रेडिंग कंपनी से करीब डेढ़ लाख रुपये लूटे थे। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी।
इस मामले में पुलिस ने पहले ही बलियाला निवासी उदित नामक एक आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया था। अब बाकी बचे दोनों आरोपियों को भी घटना के 72 घंटे के भीतर काबू कर लिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों के पास मोटरसाइकिल और देशी कट्टे थे, जिनसे उन्होंने पुलिस पार्टी पर गोली चलाई। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की।
TagsHaryanaलूटकांडएनकाउंटर2 बदमाशकाबूHaryanarobberyencounter2 criminalsapprehended जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





