
x
Haryana हरियाणा: पलवल के अलावलपुर गांव में 11 जून को हुए मोहित उर्फ मोनू हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पलवल सीआईए पुलिस ने बीती रात दोनों मुख्य आरोपियों का एनकाउंटर कर दिया है. अलावलपुर चौकी के सामने आगरा नहर पटरी पर पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई थी जिसमें पुलिस ने अपराधी आकाश और अजय के पैरों में गोली मारकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया. अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग की थी जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने अपराधियों को गोली मार दी और आरोपियों के पास से 2 देसी पिस्तौल भी बरामद की है|
पलवल पुलिस ने भी यूपी पुलिस की तर्ज पर काम करना शुरू कर दिया है ताकि प्रदेश में बढ़ रही गुंडागर्दी को खत्म किया जा सके और अपराधी जेल के अंदर हों. दोनों अपराधी देर रात बिना नंबर की सिलेंडर बाइक पर आते दिखे, जैसे ही पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो अपराधी पुलिस पर फायरिंग कर आगरा नहर पटरी पर भागने लगे. पुलिस ने चौकी से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर अपराधी आकाश और अजय को गोली मारकर पकड़ लिया. मुठभेड़ में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है, जिन्हें उपचार के लिए पलवल के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से दो अवैध हथियार भी बरामद किए हैं।
Next Story





