हरियाणा

Haryana: पिकअप ने कार को मारी जोरदार टक्कर , आरोपी ड्राइवर फरार

Sarita
2 March 2025 6:18 AM IST
Haryana: पिकअप ने कार को मारी जोरदार टक्कर , आरोपी ड्राइवर फरार
x
Haryanaहरियाणा: जींद में कैथल रोड पर शनिवार को एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। जिसमें कार और पिकअप पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। स्विफ्ट कार में सवार महिलाओं और बच्चों समेत 6 लोग घायल हो गए। घायलों को पीछे से आ रही पुलिस गाड़ी ने तुरंत जींद के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां गंभीर हालत में एक बच्चे और एक महिला को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी देते हुए पुलिसकर्मी विजेंद्र सिंह ने बताया कि हम पुलिस की गाड़ी में सवार होकर आ रहे थे, तभी हमने आगे यह हादसा देखा।
राहगीरों ने बताया कि पिकअप चालक नशे में था। उसने रोहतक जा रही स्विफ्ट कार को टक्कर मार दी। जिससे कार खाई में गिर गई। पिकअप चालक और अन्य लोग मौके से फरार हो गए। पुलिसकर्मी ने बताया कि कार चला रहा दो महिलाएं, तीन बच्चे और एक युवक घायल हो गए। इन्हें पुलिस की गाड़ी में ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिसकर्मी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल एक बच्चे और एक महिला को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है। कार में सवार सभी लोग एक ही परिवार के थे और रोहतक के अजायब गांव के रहने वाले थे। वे कैथल के बढ़सीकरी से रोहतक जा रहे थे।
Next Story