हरियाणा

Haryana: फेसबुक पर लाइव आकर व्यक्ति ने की आत्महत्या

Renuka Sahu
14 Dec 2024 3:49 AM
Haryana: फेसबुक पर लाइव आकर व्यक्ति ने की आत्महत्या
x
Haryana हरियाणा: विश्वकर्मा कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाले एक व्यक्ति ने फेसबुक पर लाइव आकर संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। मृतक ने बताया कि वह कर्ज से परेशान था। सिटी थाना पुलिस ने मृतक का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक पांच भाइयों में मझला था। शव का अंतिम संस्कार बिहार स्थित उसके पैतृक गांव में किया जाएगा। गांव कंधारपाली जिला कटिहार (बिहार) निवासी संजीव (26) अपनी पत्नी व डेढ़ साल की बेटी के साथ विश्वकर्मा कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था। गुरुवार रात को संजीव ने फेसबुक पर लाइव आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मरने से पहले संजीव ने फेसबुक पर लाइव आकर परिजनों से उसकी मौत के बाद पत्नी का ख्याल रखने की अपील की और बताया कि वह कर्ज से परेशान था।
घटना का पता शुक्रवार सुबह तब चला जब उसकी पत्नी नींद से जागी। घटना की सूचना मिलने पर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। मृतक के भाई बबलू ने बताया कि संजीव ने बिहार में दो से तीन लाख रुपए का कर्ज लिया था। कर्ज चुकाने के लिए वह जींद में काम करने पहुंचा था। कर्ज से परेशान होकर उसके भाई ने आत्महत्या कर ली। सिटी थाना प्रभारी मनीष कुमार ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
Next Story